फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बागपत के बाद बिजनौर में जानलेवा बुखार का कहर, एक सप्ताह में सौ से ज्यादा मौत

Wed, 05 May 2021 10:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

- जनपद में कोरोना से अधिक बुखार बन रहा काल का ग्रास
- रोजाना एक दर्जन से अधिक हो रही मौतें
- गंगा बैराज पर 30 के करीब हो रहे अंतिम संस्कार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में कोरोना से अधिक बुखार लोगों की जान का दुश्मन बना है। लाख कोशिशों के बावजूद इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। हर दिन बुखार और कोरोना से 12 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

विज्ञापन

अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास बुखार का तोड़ हाथ नहीं लगा है, जिससे जिला प्रशासन से लेकर आम आदमी तक बेचैन है। प्रत्येक दिन गंगा बैराज पर 30 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक लोगों की बुखार और कोरोना से मौते हो चुकी हैं।

एक माह से लगातार जनपद में हर रोज मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिला प्रशासन से लेकर चिकित्सकों के पास इस जानलेवा बुखार से बचने का उपाय नहीं सूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में ही अब तक मात्र 78 मौत हुई हैं, जबकि रोज दस से 15 लोग मर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अपने रिकॉर्ड में रोजाना होने वाली इन मौतों को नहीं जोड़ रहा है। घर या निजी अस्पतालों में मरने वालों के नाम स्वास्थ्य विभाग की सूची में शामिल नहीं हैं। बिजनौर में कोरोना के कारण भी रोजाना कई लोगों की जान जा रही हैं। पिछले चार दिन से कोरोना जांच किट भी समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

गंगा बैराज पर हर रोज 30 से ज्यादा अंतिम संस्कार हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिले भर में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के तमाम इंतजाम नहीं हैं।

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन से जो भी संसाधन हैं, उनके अनुसार जिले के लोगों को सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल सहित जिले भर में पांच कोविड एल-2 विंग हॉस्पिटल बनाये गए हैं। इन सभी में ऑक्सीजन और अन्य सामान मौजूद है। जांच किट का टोटा है। इसकी मांग मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें