फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, अफसरों में मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 04 Nov 2022 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News: बिजनौर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की लाश एक अर्धनिर्मित दुकान में पड़ी मिली, जिससे सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि छह दिन से लापता युवक का शव पीर की चुंगी के निकट मार्केट में एक अर्धनिर्मित दुकान में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला गुलीतलाब निवासी 20 वर्षीय मौहम्मद सलमान पिछले छह दिनों से लापता था। बताया गया कि वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत की थी। 

वहीं शुक्रवार को पीर की चुंगी के निकट मार्केट में बदबू आने पर कुछ दुकानदारों ने जाकर देखा। वहीं अर्धनिर्मित दुकान में युवक का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा हुआ मिला। कुछ देर में ही उसकी शिनाख्त सलमान के रूप में हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक चोरी आदि के कई मामलों में जेल जा चुका था। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें