नजीबाबाद-नहर पटरी मार्ग पर झांड़ियों में पड़े शव को देखती पुलिस। संवाद
जलालाबाद/नजीबाबाद। गांव बसीरपुर के नजदीक नहर पटरी मार्ग पर मंगलवार शाम नहर की झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अर्धनग्न शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।
नजीबाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार को नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग से जलालाबाद नहर पटरी बाईपास मार्ग पर गांव बसीर के क्षेत्र में शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचे। आदित्य हॉस्पिटल के सामने बड़ी नहर की झांड़ियों में करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। अर्धनग्न शव का मुंह क्षतिग्रस्त खाकी पैंट और एक हाथ में कलावा बांधा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।