सफलता की छलांग। बिजनौर में सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर में अच्छे अंक आने पर एएन इंटरनेशनल
बिजनौर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिले की बेटियों ने शानदार सफलता हासिल की है। शहरी के साथ ही ग्रामीण इलाकों के स्कूलों के छात्र भी टॉपर्स में शामिल रहे। इंटर में अक्षरा अग्रवाल, दीक्षा गुप्ता, सिमरन और अनन्या रस्तोगी टॉपर्स में शामिल रहीं। स्कूल में भी कई छात्राओं ने टॉपर्स की सूची में जगह बनाई।
उधर, एचएम पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल तथा इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दस में खुशी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, परीक्षित ने 92.4 प्रतिशत तथा नव्या ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में आकांक्षा कुमारी ने 87 प्रतिशत, इशिका चौधरी ने 86.8 तथा गगन मलिक ने गगन मलिक 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार चौधरी, प्रबंधक कुसुम चौधरी एवं प्रधानाचार्य संजीव सहरावत ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई। बिजनौर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। इंटर में भूमि ने 92 प्रतिशत, ग्रेसी ने 90, अंशिका ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दसवीं में प्रिया चौधरी ने 93.5 प्रतिशत, सूर्यांश ने 93 प्रतिशत, सृष्टि ने 92, शौर्य ने 91, दिव्यांश ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।