टॉपर नाम-अमन देवलप्रतिशत-98.8कक्षा-हाईस्कूलस्कूल-मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर
बिजनौर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र खुशी के मारे झूम गए। परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने खूब अंक बटोरे। कक्षा 12 वीं में एलआरएस अकेडमी नगीना की छात्रा अक्षरा अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत पीसीबी वर्ग ने पाकर जिला टॉपर बनी। वहीं 10 वीं में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र अमन देवल एवं सत्यवती मेमोरियल एकेडमी किरतपुर के छात्र कार्तिक चौहान ने संयुक्त रूप से 98.8 - 98.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने।
इसके अलावा कक्षा 12 वीं में एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर की छात्रा दीक्षा गुप्ता पीसीएम व इसी कॉलेज की छात्रा सिमरन सिंह कला वर्ग ने संयुक्त रूप से 98.0 -98.0 प्रतिशत अंक पासिल कर जिले में द्वितीय स्थान पाया। डीडीपीएस बिजनौर की छात्रा अन्नया रस्तोगी कला वर्ग ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।
दसवीं में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र प्रसन्न अगवान व प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर के छात्रा स्नेहा चौहान ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक पर जिले में दूसरा एवं प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर धैर्य राजपूत एवं एलआरएस इंटरनेशनल अकादमी रायपुर सादात के छात्र मयंक कुमार ने संयुक्त रूप से 98.2 98.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।
टॉपर नाम-अमन देवलप्रतिशत-98.8कक्षा-हाईस्कूलस्कूल-मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर
टॉपर नाम-अमन देवलप्रतिशत-98.8कक्षा-हाईस्कूलस्कूल-मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर