फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पड़ोसी किशोर से प्रेम करती थी बेटी, पिता ने गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। थाना क्षेत्र के ग्राम बिंजाहेड़ी में पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर से शादी की जिद पर अड़ी आयशा (17) की उसके पिता ने बुधवार सुबह गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता नजाकत को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव बिंजाहेड़ी से एक ग्रामीण ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि गांव में नजाकत अपनी बेटी आयशा को पीट रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में आयशा मृत अवस्था में पड़ी थी। सीओ राजेश कुमार सोलंकी का कहना है कि नजाकत ने पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने सोते समय सवेरे चार बजे आयशा की गला दबाकर हत्या की है। उनका कहना है कि आयशा का पड़ोस में रहने वाले उसी की बिरादरी के किशोर से प्रेम प्रसंग था। परिवार वालों के काफी समझाने पर भी वह नहीं मान रही थी। वह किशोर से शादी करना चाहती थी। इससे परिवार की बेइज्जती हो रही थी। इज्जत की खातिर पिता ने उसकी हत्या कर दी। नजाकत की पांच पुत्रियों और एक पुत्र में आयशा सबसे बड़ी थी। वह दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी।
नगीना के मोहल्ला आशियाना कॉलोनी निवासी मृतका के मामा मतलूब की तहरीर के आधार पर मृतका पिता नजाकत के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। - राजेश कुमार सोलंकी, सीओ नगीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें