बिजनौर, चांदपुर। नगर के मंडी कोटला निवासी युवक से ठगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
मंडी कोटला निवासी माधव गुप्ता ने बताया कि करीब साढ़े चार माह पूर्व उसके फोन पर एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम सासवथ व अपने को एक कंपनी का एजेंट बताया। आरोपी ने एक बड़ी ऑटो कंपनी में छह लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर नौकरी लगवाने की बात की। आरोपी ने इंटरव्यू के नाम पर 2,500, ऑफर लेटर के नाम पर 25,000 रुपये, ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 25 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। ज्वाइनिंग के लिए दिल्ली से बैंगलौर जाने का एयर टिकट भी प्राप्त हो गया। परंतु आरोपी ने इंटरव्यू की तारीख हटने की बात कह कर बैंक खाते में 53,800 रुपये डालने को कहा। उसके बाद फिर जीएसटी व अन्य खर्च के नाम पर 25,000 रुपये खाते में मंगा लिए। जिसमें उसने अपने काे एचआर विभाग में हेड बताते हुए जर्मनी में 1500 डालर प्रति माह वेतन पर नौकरी दिलाने की बात की। उसकी बात पर विश्वास करते हुए उसने दिए गए खाते में कुल 8,15,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
आरोपी ने फिर उससे 55,000 रुपये और मांगे जिस पर उसने सर्विस करने से मना करते हुए अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने 10 दिन में रुपये खाते में आने की बात कही। दस दिन में जब आरोपी से बात की तो उसने रुपये नेफ्ट कराने के एक लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपया डालने के बाद भी उसके खाते में कोई रकम नहीं आई।