फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से लाइनमैन झुलसा

Thu, 07 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में करंट लगने से तारों में फंसा लाइनमैन (लाल घेरे में )। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में  विद्युत निगम का लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। 
विज्ञापन

गांव मधुसुदनपुर रायचंद निवासी विजय सिंह नूरपुर में संविदा लाइनमैन है। बुधवार की शाम सात बजे वह पीएनबी बैंक के पास एलटी लाइन में फाल्ट आने पर टाउन फीडर का शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने खंभे पर चढ़ा था। लाइन ठीक करते समय उसी खंभे पर ऊपर बंधी गोहावर फीडर की हाइटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसके शरीर में आग लग गई। 
विज्ञापन

खंभे पर लाइनमैन को जलता देखकर वहां हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने बिजलीघर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। सप्लाई बंद होने के बाद भी काफी देर तक उसका शरीर खंभे से लटका जलता रहा। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद उसे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें