फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे की ग्रामपंचायतों में एक सप्ताह तक होंगे गंगा यात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन होंगे गंगा यात्रा के सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा गंगा किनारे स्थित ग्राम सभाओं के लोगों को गंगा की महत्ता के बारे में जागरूक करेगा। इसके लिए माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों को कल्चरल एक्टिविटीज कराने के लिए प्रोग्राम भेजा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर से 27 जनवरी से गंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। सीएम की मंशा है कि लोग गंगा की धार्मिक महत्ता को जानें। बच्चों को गंगा का महत्व बताकर गंगा की निर्मलता के लिए जागरूक किया जाए। इसी क्रम में प्रशासन ने गंगा किनारे की 21 ग्रामपंचायतों के माध्यमिक तथा बेसिक विद्यालयों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 31 जनवरी तक चलेंगे। 25 जनवरी को गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता है। शिक्षक छात्र-छात्राओं को खुले में शौच के दुष्परिणाम बताएंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर 21 ग्रामपंचायतों के 46 राजस्व ग्रामों में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। गंगा स्वच्छता ही सेवा विषय पर नाटक मंचन होगा। विद्यालयों की दीवारों पर स्वच्छता संबंधी नारे लिखे जाएंगे। 27 जनवरी को गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण विषय पर वादविवाद प्रतियोगिता, 28 जनवरी को पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता, 29 जनवरी को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, 30 जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, तथा 31 जनवरी को शिक्षक तथा छात्र स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से विद्यालयों में सफाई अभियान चलाएंगे। साथ ही स्वच्छता ही सेवा शपथ का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी डीआईओएस तथा बीएसए की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें