धामपुर। बंधन सांस्कृतिक, सामाजिक समिति की ओर से रंग महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।
रविवार को एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने नृत्य, गायन की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। फैशन शो में शामिल प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में बिजनौर, धनौरा, नजीबाबाद, मुरादाबाद, हरिद्वार, कोतवाली आदि स्थानों से आए कलाकारों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में अंजल राणा, गुलफाम अहमद, विशाल त्यागी, हिमांशी राजपूत रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुमित शर्मा ने किया। इस अवसर जितेंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, बबीता गुप्ता, ऐश्वर्या चौधरी, हिमांशु विश्वास, सुमित माहेश्वरी, डॉ. संजय भटनागर, धर्मेंद्र सैनी आदि रहे।