फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविर संपन्न हुआ

विज्ञापन
बिजनौर में आरबीडी के रासेयो शिविर के समापन पर छात्रा को सम्मानित करती शिक्षिकाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ रासेयो शिविर
विज्ञापन

बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम व द्वितीय इकाईयों के चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर को समारोह पूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य, बंगाली नृत्य और सामाजिक समस्याओं पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मंगलवार को रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाईयों की ओर से चल रहे सात दिवसीय का समापन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्या जकिया रफत ने किया। इस दौरान सात दिवसीय विशेष शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीरु और डा. नेमिका ने सभी स्वयं सेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डा. किश्वर जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें