फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खीरा, तरबूज, पना बचाएगा लू से... आप छोले-भटूरों से दूर रहिए

Wed, 09 Apr 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इस बार अप्रैल माह में ही मौसम विभाग लू यानी हीट वेव की चेतावनी दे रहा है। वहीं दूसरी ओर आयुर्वेदिक चिकित्सक जहां खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे फलों, आम पना जैसे पेय की मदद से लू से निपटने के टिप्स दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोले-भटूरे जैसे तले-भूने खाद्य पदार्थों से दूर रहने की चेतावनी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

समय से पहले बढ़ती गर्मी और हीट वेव से निपटने के लिए मेडिकल अस्पताल ने विशेष वार्ड बनाया है। अस्पताल प्रशासन ने लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड का अलग वार्ड तैयार किया है। स्वास्थ्य, सूचना, शिक्षा, परिवहन समेत 13 विभाग हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। हीट स्ट्रोक के मरीज आने पर यहां 24 घंटे डॉक्टर और नर्सों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
आयुर्वेदिक चिकित्सक सर्वेश चंद्रा ने बताया कि हीट वेव के समय शरीर में पानी की कमी न होने दें। खान पान में सावधानी बरते। अधिक पानी की मात्रा वाले फल, सब्जियों में ककड़ी, आमपन्ना, खरबूजा, तरबूब, खीरा जैसी चीजों का सेवन करें। तले हुए भोजन का अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह करें उपाय
- तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, निकलना पड़े तो सर ढका हो
- पानी और ओआरएस का नियमित सेवन करें
- शरीर को पूरा ढक कर रखने वाले कपड़े पहने
- दही, मटठा, खीरा, ककड़ी आदि चीजों को डाइट में जोड़ें
- समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक का परामर्श लें

क्या नहीं करना है
-खाली पेट गर्मी के समय घर से बाहर नहीं निकलना है
-छोले भटूरे, समोसे, पकौड़ी जैसी तली चीजों से बचें
-फास्टफूड, जंक फूड खाने से बचें, इससे पानी की कमी होती है
-लू के समय मांसाहार न करें, इससे शरीर में पानी की कमी होती है
हीट स्ट्रोक के लक्षण
-चक्कर आना
- तेज बुखार -उल्टी या बेहोशी
- ब्लड प्रेशर कम होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें