नजीबाबाद। जनता कर्फ्यू के चलते चीनी मिल नजीबाबाद और बरकातपुर नो केन की स्थिति में आ गई। गन्ना उपलब्ध न होने से दोनों चीनी मिलों का गन्ना पेराई कार्य घंटों प्रभावित रहा।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के गेट और गन्ना क्रेय केंद्रों पर रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते गन्ना आपूर्ति ठप रही। गन्ना आपूर्ति न मिलने से चीनी मिल नजीबाबाद रविवार को देर रात नो-केन की स्थिति में आ गई। तड़के चार बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक चीनी मिल की पेराई रोकने पड़ी।
उधर, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में रविवार की शाम नो-केन की स्थिति के चलते चीनी मिल की चेन रोकनी पड़ी। 18 घंटे बाद उत्तम शुगर मिल बरकातपुर की पेराई सोमवार की प्रात: 10 बजे पुन: शुरू हुई। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक विश्वास राज ने बताया कि पर्याप्त गन्ना आपूर्ति मिलते ही चीनी मिल की पेराई फिर से शुरू कर दी गई।