फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर गंगा तट पर नहीं जुटेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर गंगा तट पर नहीं जुटेगी भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों और गंगा तट पर भीड़ नहीं जुटने देगा। दोनों जगहों पर पुलिस का पहरा रहेगा। कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनेगा। गुरु पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु गुरुओं का आशीर्वाद लेने को उनके आश्रम जाते हैं। गंगा बैराज व गंज में स्नान करने वालों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

शनिवार को गुरु पूर्णिमा है, इस दिन श्रद्धालु गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आश्रम जाते हैं। आश्रमों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है। आश्रम में भंडारे का आयोजन भी होता है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने तय किया है कि गंगा तट और आश्रमों पर गुरु पूर्णिमा पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। गंगा तट के साथ आश्रमों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक आश्रम के साथ गंगा तट पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। किसी भी स्थान पर 50 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं होंगे। गंगा बैराज के साथ गंज में भी गंगा तट पर पुलिस तैनात रहेगी। आश्रमों में होने वाले कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटने के बारे में पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से मास्क का प्रयोग करने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें