फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में सड़कों उतरी भीड़, निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
- एससी एसटी आरक्षण में वर्गीकरण को बताया संविधान विरोधी
विज्ञापन

-भारत बंद का रहा बेअसर, शहर में अधिकांश दुकानें खली रहीं
-जुलूस को लेकर छावनी में तब्दील रहा शहर, चप्पे चप्पे पर पुलिस रही तैनात


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। भले ही जिले में भारत बंद बेअसर रहा मगर, एससी एसटी आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में अनुसूचित जाति के लोगों की भीड़ सड़क पर उतरी। जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए भीड़ का नेतृत्व कर रहे संगठनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। जुलूस के पूरे रास्ते में चप्पे चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहीं, शहर में कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

बुधवार को बसपा, आसपा, राष्ट्रीय एससी एसटी महासंघ, बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति, बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया, भारतीय बौद्ध महासभा और विभिन्न संत शिरोमणि गुरु रविदास कमेटी के बैनर तले लोगों की भीड़ इंदिरा बाल भवन में एकत्र हुई। लोग नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। जजी चौक, शक्ति चौराहा, सिविल लाइन और डाकघर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण संबंधी सुप्रीम कोर्ट आदेश को निष्प्रभावी बनाने के लिए संसद में विशेष सत्र बुलाया जाएं। आरक्षण व्यवस्था को संविधान की नौवीं सूची में शामिल किया जाएं। जातीय जनगणना कराते हुए आरक्षण की सीमा बढ़ाकर एससी एसटी का प्रतिनिधित्व करने समेत आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पूर्व कमिश्नर आरके सिंह, पूर्व एसडीएम सीपी सिंह, तेजपाल सिंह, हरिराज सिंह, जयराम सिंह, डॉ भूपेंद्र कुमार, चंद्रहास सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, समाजवादी पार्टी की ओर से भी आरक्षण में वर्गीकरण का विरोध किया गया। सपा जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में भी आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में भारी भीड़ जुटी। पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास एकत्र हुए और पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील रहा बिजनौर शहर, कई घंटे रहे जाम के हालात
भारत बंद के आह्वान को लेकर बिजनौर शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। एससी अभिषेक झा ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह, सीओ सिटी संग्राम सिंह समेत सभी थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। इनके अलावा करीब पांच सौ सिपाही और पीएसी तैनात रही। पैदल मार्च कर रही भीड़ के आगे आगे पुलिस चली। वहीं, दोनों ओर रस्से डालकर पुलिस ने कॉरिडोर बना दिया था। उधर, जुलूस में भीड़ होने के कारण सिविल लाइन, शास्त्री चौक, डांकघर, रोडवेज बस स्टैंड पर काफी समय तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें