फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी और पेट्रोल पंपों पर उमड़ी रही भीड़

विज्ञापन
धामपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मंडी और पेट्रोल पंपों पर उमड़ी रही भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को जनता कर्फ्यू की सफलता के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय पर बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कुछ कम नजर आई। हालांकि कुछ व्यापारियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद ही रखे। शॉपर्स प्राइड मॉल सहित बाकी बड़े शोरूम भी अभी बंद ही हैं। बाजार में मंडी में भीड़ रोज की तरह रही। किसान भी गन्ना लेकर चीनी मिलों में पहुंचे।
जिलेवासियों ने रविवार को जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन किया। कोई भी घर से नहीं निकला। लेकिन शाम को दूध आदि की जरूरत के चलते शहर से सटे गांवों के पास रहने वाले विक्रेता दूध लेकर आए। पुलिसकर्मियों ने भी इन्हें नहीं टोका, ऐसा ही सोमवार सुबह को हुआ। किसान सवेरे खेतों में गए और काम किया। नौ बजे से पहले बाजार में किसी ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। करीब दस बजे बाजार खुलना शुरू हुआ। बाजार में रोज से कुछ कम चहल पहल दिखी। हालांकि सब्जी मंडी में रोज की तरह ही भीड़ थी, सब्जी व फल खरीदने के लिए जिलेवासी आते रहे। पेट्रोल पंपों पर भी यही हाल रहा। व्यापारी एक दूसरे से जनता कर्फ्यू के बारे में ही बात करते नजर आए।
विज्ञापन

स्कूल और कोचिंग सेंटर बंद होने के चलते युवा वर्ग सड़कों पर कम दिखा। बस और टेंपो सेवा बंद होने से गांवों से भी बहुत कम लोग बाजार में आए। कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानें बंद रहीं। जिन चौराहों पर रोजाना जाम के हालात रहते थे वहां पूरा दिन जाम नहीं लगा। बड़े वाहन बंद होने की वजह से ऐसा हुआ। बाजार में ग्राहक कम होने के बाद भी उपभोक्ता इसकी फिक्र करते नहीं दिखे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल के अनुसार अभी बाजार में खाद्यान्न की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपभोक्ता आ रहे हैं। उपभोक्ता कम आने का व्यापारियों को मलाल नहीं है।
विज्ञापन

बाजार खुला, खूब रही चहल-पहल
कासमपुरगढ़ी/मंडावर। जनता कर्फ्यू की पूर्ण सफलता के बाद सोमवार को गली, कूचों एवं मुख्य बाजारों की दुकानें तो खुली मगर पूर्व की भांति चहल-पहल दिखाई नहीं हुई। कोरोना वायरस के डर से अधिकतर लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं और इसके बचाव हेतु शासन प्रशासन, सामाजिक संगठनों अथवा संबंधित विभागों द्वारा बताई जा रही सतर्कता पर लोग बड़ी तादाद में अमल कर रहे हैं। मंडावर में सोमवार सुबह से ही क्षेत्र में चहल-पहल शुरू हो गई। क्षेत्रवासी अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए बाजारों में जाने लगे। पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल डीजल लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें