फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर भीड़, दुकानों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर भीड़, दुकानों में सन्नाटा
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद बाजार भले ही खुल गया है और सड़कों पर भीड़ भी दिखाई दे रही है, लेकिन दुकानों पर भीड़ नहीं है। दुकानों पर ग्राहक केवल जरूरत का सामान लेने के लिए ही जा रहे हैं। दुकानदार अब भी ग्राहकों के इंतजार में टकटकी लगाकर बैठे हैं। बिक्री न होने से दुकानदार परेशान हैं और अभी कुछ दिन बाद हालात सामान्य होने का अंदेशा लगा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को हराने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में एक जून से राहत मिल गई है। अब बाजार सुबह सात से रात के सात बजे तक खुलने की छूट है। कोरोना कर्फ्यू खुलते ही बाजार की सड़कों पर लोगों की भीड़ टूट पड़ी है। बाजार में भीड़ तो है, लेकिन दुकानों पर ग्राहक नहीं है। केवल किराना की दुकानों पर ही ग्राहक दिखते हैं। व्यापारियों के अनुसार सामान्य हालात होने पर एक दिन में जिले भर में दस करोड़ से अधिक का कारोबार हो जाता था, लेकिन अभी आधा कारोबार भी नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर और बुखार ने लोगों को जान और माल दोनों का नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

जनता अपने ही नुकसान की कर रही भरपाई
व्यापारी नेता मनोज कुच्छल का कहना है कि बाजार में सहालग से जुड़ा काम नहीं आ रहा है। कम मेहमानों में ज्यादा खरीदारी कौन करता है। लोगों के रोजगार प्रभावित हैं। अभी जनता कोरोना कर्फ्यू में हुए नुकसान की ही भरपाई कर रही है।
अनाज, किराना की दुकान पर ग्राहक
अनाज व्यापारी सुशील जिंदल के अनुसार अनाज और किराना की दुकानों पर ग्राहक का टोटा नहीं है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा संख्या में ग्राहक अनाज खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग में भी ग्राहक नहीं
बग्गा क्लाथ हाउस के मालिक पंकज कौशिक के अनुसार सहालग अभी खत्म नहीं हुए हैं। इसके बाद भी बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। ग्राहक न होने की वजह से माल भी नहीं मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें