फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणमल देवता मंदिर पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
नजीबाबाद - कल्याणमल देवता मंदिर कोटकादर में प्रसाद चढ़ाने को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कल्याणमल देवता मंदिर पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

नजीबाबाद। आषाढ़ माह के चौथे रविवार को कल्याणमल देवता मंदिर पर कुंडारा लगाने और प्रसाद चढ़ाने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु रायपुर सादात चौराहे से कोटकादर तक करीब पांच किमी पैदल चलकर देवता मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी।
आषाढ़ मास में प्रत्येक रविवार को कल्याणमल देवता मंदिर कोटकादर में परंपरागत मेला आयोजित किया जाता है। मंदिर एवं मेला आयोजन समिति की ओर से शनिवार की रात 12 बजे मंदिर के द्वार खोल दिए जाते हैं। रविवार को काफी भीड़ हो जाने की आशंका से श्रद्धालु तड़के ही मंदिर पर पूजा-अर्चना करने और प्रसाद चढ़ाने पहुंच गए। पंडित आचार्य मधुसूदन शास्त्री ने बताया कि मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने और कुंडारे लगाने से नवविवाहित जोड़ों का दांपत्य जीवन सफल हो जाता है और श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती है। मंदिर पर सुबह आठ बजे से दो बजे तक प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेला समिति के अध्यक्ष गौतम शर्मा ने बताया कि चौथे मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुंडारे लगाए। मेले में भीड़ को देखते हुए मेले में भारी पुलिसबल तैनात रहा, इसके बावजूद भी जेब कतरों ने कई श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

रायपुर सादात चौराहे पर ही रोके श्रद्धालुओं के वाहन
नजीबाबाद। रायपुर-कोटद्वार मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए नगीना देहात पुलिस ने रायपुर सादात चौराहे पर ही श्रद्धालुओं वाहनों को रोक दिया। रायपुर-सादात से कल्याणमल देवता मंदिर की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। श्रद्धालुओं को पैदल ही देवता मंदिर तक का सफर तय करना पड़ा। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण रायपुर सादात चौराहे पर घंटों जाम लगा रहा।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा गया। जाम की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं के वाहनों को रायपुर चौराहे के आसपास पार्क कराया गया। मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन

- रवींद्र भाटी, थानाध्यक्ष, नगीना देहात थाना

नजीबाबाद - कल्याणमल देवता मंदिर कोटकादर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्घालु।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - रायपुर सादात चौराहे पर श्रद्घालुओं के वाहनों को रोकती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें