फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही अंकित के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव खेड़की में सिपाही अंकित की शव यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सिपाही अंकित के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

चांदपुर। सिपाही अंकित यादव के अंतिम संस्कार में लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार तिगरी के गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उसके चाचा पुखराज सिंह ने दी।
विज्ञापन

गांव खेड़की निवासी राजवर्धन सिंह का इकलौता पुत्र अंकित यादव 2015 के बैच में पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती जनपद संभल की हयातनगर पुलिस में थी। मंगलवार दोपहर अंकित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मौत की खबर से गांव में गमगीन माहौल हो गया था। मंगलवार रात्रि शव गांव खेड़की पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंकित की मौत से पूरे गांव में शोक छाया था। बुधवार को अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंकित के शव पर सम्मान देते हुए तिरंगा झंडा लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें