फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर लहलहा रही फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि पर लहलहा रही फसल
विज्ञापन

मंडावली। गांव साहबपुरा उमराव और लाहककलां में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ ग्रामीणों को अवैध कब्जा है। ग्राम समाज की 70 बीघा भूमि पर ग्रामीणों की गन्ने की फसल लहलहा रही है।
विज्ञापन

मंडावली की ग्राम पंचायत साहबपुरा उमराव में मालन नदी किनारे ग्राम समाज की 80 बीघा जमीन है। कुछ ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर करीब 60 बीघा भूमि पर फसल उगा रखी है। ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से सरकारी भूमि पर खेती कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक भूमि कब्जामुक्त नहीं हुई। उधर, लाहककलां के ग्राम प्रधान राकेश कुमार का कहना है कि लाहककला में भी ग्राम समाज की 10 बीघा जमीन पर लोगों का अवैध कब्जा है। प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों को कब्जा हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन ग्रामीण सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने को तैयार नहीं है। हल्का लेखपाल वेद प्रकाश राजपूत का कहना है कि मामले की उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें