बिजनौर के ग्राम धारूवाला और बाकरपुर गढ़ी के बीच सड़क पर दिखाई दिया मगरमच्छ स्रोत ग्रामीण
- फोटो : 1
बेगावाला। ग्राम धारूवाला और बाकरपुर गढ़ी के बीच शनिवार सुबह सड़क पर एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब मगरमच्छ को देखा तो कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और लोगों में डर का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार, लोगों की आहट और हलचल होने पर मगरमच्छ सड़क से हटकर पास ही स्थित तालाब में चला गया। मगरमच्छ के देखे जाने की सूचना तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि जिस स्थान पर मगरमच्छ देखा गया, उसके आसपास खेत और आबादी क्षेत्र भी है। ऐसे में उन्हें अपने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर भय सताने लगा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तालाब और आसपास के क्षेत्र में मगरमच्छ की तलाश कर उसे पकड़ने की मांग की है।