फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कैबिनेट मंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला चौराहे पर लगाई गई अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का माल्यार्पण करते कैबिनेट मं
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार को रामलीला ग्राउंड चौराहे पर कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका बिजनौर ने स्थापित कराई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में अनेक मानक स्थापित किए। उन्होंने देश के कई प्रमुख आस्था केंद्रों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया। उनके कुशल शासन, साहस और जनसेवा से समाज आज भी प्रेरणा लेता है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बीरबल सिंह, झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, सुभाष वाल्मीकि, रचना पाल, शीशपाल सिंह पाल, चंद्रपाल सिंह धनगर, एमपी सिंह धनगर, नीरज शर्मा, सभासद मनोज मनी, भाजपा नगराध्यक्ष अंकुर गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें