फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मुसीबत में महिलाएं

Sun, 30 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। थाना क्षेत्र के  एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही गैर समुदाय के एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले जानकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तलाश की तो किशोरी आरोपी युवक के घर बेहोश मिली। पुलिस ने रात में ही गांव पहुंचकर उसको सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



उक्त गांव के लोगों ने बताया कि किशोरी अपने प्रेमी के घर मिली। इसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह बेहोश हो गई। मामले को लेकर एक समुदाय के लोगों ने पंचायत की। उधर, आरोपी युवक अपने घर का ताला लगाकर भाग गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय यादव ने बताया आरोपी युवक राहुल पुत्र समरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में उसकी उम्र 15 वर्ष और सीएचसी के रिकार्ड में उसकी उम्र 19 वर्ष दशाई।
विज्ञापन



जंगल गई युवती को दबोचा
कोतवाली देहात। शौच के लिए जंगल गई एक युवती को गांव के ही एक युवक ने बुरी नियत से दबोच लिया। युवती के शोर मचाने पर परिजनों के आने पर आरोपी फरार हो गया। अभी पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है। एक गांव निवासी एक युवती शुक्रवार देर शाम शौच के लिए जंगल गई थी।

जंगल में पहले से ही युवती के इंतजार में घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। युवक की हरकत पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवती के परिजन व ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया।

युवक की हरकत के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है। युवती के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी है। एसओ संजय तोमर ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।


बिजनौर स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदी महिला
बिजनौर। शनिवार को एक महिला बिजनौर रेलवे स्टेशन पर चलती लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से कूद गई। महिला अपने भाई को राखी बांधकर लौट रही थी। ट्रेन से कूदने पर ट्रैक के पास पत्थरों में गिरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


थाना चांदपुर के गांव चुखेड़ी निवासी रामवीर सिंह की 50 वर्षीय पत्नी अमलेश देवी कोतवाली देहात थाने के गांव बरूकी में अपने भाइयों को राखी बांधकर घर जाने के लिए बिजनौर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर वह चांदपुर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करने लगी। करीब सवा 12 बजे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हो गई।

कोच में किसी ने उनको बताया कि ट्रेन चांदपुर की ओर नहीं जा रही है। लेकिन तब तक ट्रेन चल चुकी थी।
अमलेश देवी चेन पुलिंग करने के बजाए चलती ट्रेन से कूद गईं। वे रेलवे ट्रैक के पास पत्थरों पर पीठ के बल गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

महिला के ट्रेन से कूदने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी कर्मी आनन फानन में ही अमलेश देवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें