बिजनौर में पुलिस ने चोरी के सामान और एक बाइक के साथ दो चोर को दबोचा है। शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक पुलिस ने बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी अजहर और शादाब को दबोच कर पूछताछ की। दोनों ने 22 सितंबर को बिजनौर के इंडस्ट्रीयल एरिया में रहने वाले सुशील जैन के घर में लाखों की चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनके पास से ज्वैलरी और चोरी में गया अन्य सामान, एक बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर शातिर किस्म के हैं। काफी समय से चोरी की घटनाओं के अंजाम दे रहे थे। अजहर पुलिस को चकमा देकर बिजनौर थाने और मुरादाबाद की बच्चा जेल भी भाग चुका है। उसका साथी शादाब भी शातिर है। पुलिस दोनों चोरों के फरार तीसरे साथी की तलाश में लगी है।