फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के विवाद में संघर्ष

Wed, 02 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती में पानी निकासी को लेकर सौफतपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव सौफतपुर में शराफत और कय्यूम पक्ष में नाली के पानी को लेकर मामूली सा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ जमकर पथराव हुआ। कय्यूम के घर का पानी पड़ोसी शराफत के मकान से होकर गुजरता है। बताया जाता है पानी निकासी को लेकर दोनों पक्षों में बुधवार की शाम टकराव हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कय्यूम के चाचा अब्दुल हकीम के परिजनों सहित दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घायलों मे अब्दुल हकीम की पत्नी सकीना, पुत्र फुरकान, आसिफ सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में शराफत पक्ष के भूरे, शानू, अरमान, रिजवान, नाजरीन, सद्दाक तथा कय्यूम पक्ष की शकीला, महताब, इशरत, सुक्खी शामिल हैं।  घटना की सूचना मिलते ही नांगल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। नांगल के थानाध्यक्ष दुुर्गेश मिश्र ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजने तथा घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें