फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासु के माता-पिता के खून का सैंपल प्रयोगशाला में भेजा

Sun, 18 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के रामपुर बकली निवासी  सुनील का पुत्र वासु का स्कूल से लौटते समय 13 जुलाई को  अपहरण कर लिया गया था। 27  अगस्त को  गांव बाकंपुर के जंगल से वासु का कंकाल मिला था। वासु के अपहरण व कत्ल में वासु के फुुफेरे भाई राजकुमार, साथी लोकेश , राहुल व सोनू का दबोचा था।
विज्ञापन

वासु के शव का डीएनए कराने के लिए पुलिस ने उसके कंकाल का सैंपल लेकर आगरा प्रयोगशाला भेजा था। शनिवार शहर कोतवाली पुलिस ने वासु के  पिता सुनील व मां  गीता के खून का सैंपल भी आगरा प्रयोगशाला भेज दिया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने वासु के मां-पिता का सैंपल आगरा प्रयोगशाला भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें