फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो छात्राओं ने दम तोड़ा

Tue, 01 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। थ्री व्हीलर पलटने से मदरसे में पढ़ने वाली दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि दो बालिकाएं मामूली रूप से घायल हो गईं। एक ही गांव की दो बालिकाओं की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मंडावली के गांव राहतपुर के बच्चे साहनपुर के मदरसा जामिया फातिमा तुल जहरा लिलबनात में पढ़ते हैं। सोमवार को मदरसे में मध्यावकाश होने के बाद राहतपुर की दो छात्राएं इरम पुत्री सरफराज और आफरीन पुत्री तसलीम अपनी साथी छात्राओं के साथ थ्री व्हीलर से गांव जा रही थीं।

हरिद्वार हाईवे से लगे गांव राहतपुर के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाते हुए सड़क की साइड नीची होने से अचानक थ्री व्हीलर अनियंत्रित होने से पलट गया, जिससे कक्षा 5 व 6 में पढ़ने वाली इरम (11) व आफरीन (13) थ्री व्हीलर में दब गईं।
विज्ञापन


दोनों छात्राओं को नजीबाबाद के पूजा नर्सिंगहोम में लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना में गांव की छात्रा शबनूर सहित दो-तीन छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ संजय राय और मंडावली थाना प्रभारी रमेशचंद्र यादव घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने गांव पहुंचकर मृतक छात्राओं के परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों द्वारा कार्रवाई न करने की मांग पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।

एक ही गांव की दो छात्राओं की मौत से गांव में मातम छा गया। उधर, थ्री व्हीलर चालक थ्री व्हीलर छोड़कर फरार हो गया।

बाइक सवार की मौत
धामपुर। सोमवार को हल्दौर निवासी गौरव पुत्र तेजपाल अपने ननिहाल अमखेड़ा आया हुआ था। देर शाम वह ननिहाल से धामपुर घूमने के लिए आ रहा था। नहटौर ओवर ब्रिज के पास बिजनौर जा रही धामपुर डिपो की अनुबंधित बस से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

रोडवेज से टकराई बाइक छिटकर पीछे सामने से तेज गति से आ रहे टेपों से टकरा गई। बाइक की टक्कर से टेंपों भी पलट गया। युवक की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपों के नीचे दबकर कई सवारियां घायल हो गई। बताया गया है कि टेंपों में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां बैठी थी। रोडवेज व टेपों का चालक मौके से फरार हो गए। युवक की मौत के बाद ननिहाल में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। टेंपों के घायलों का पता नहीं लग सका है। उधर इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें