फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Wed, 05 Jun 2019 11:32 PM IST
Deepak Sharma बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। नेशनल हाईवे के गहरे गड्ढे से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे विद्युत खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ईद पर हुए हादसे से परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


भागूवाला निवासी मो. शान का 16 वर्षीय पुत्र शावेज ने अपने साथी मो. इमरान के पुत्र उवैस के साथ ईद की नमाज अदा की। घर पर थोड़ी देर रुकने के बाद बाइक से दोनों युवक श्यामी वाला जा रहे थे। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी भागूवाला के नजदीक तेज रफ्तार बाइक हाईवे के गड्ढों से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंभे में टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे शावेज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उवैस को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल उवैस को परिजन हरिद्वार ले गए। उधर, पुलिस ने परिजनों के कोई कार्रवाई नहीं करनेे की बात पर शावेज के शव को उनके सुपुर्द कर दिया।


इकलौते पुत्र की मौत से लगा सदमा
नजीबाबाद। सड़क दुर्घटना में मो. शान के इकलौत पुत्र शावेज की मौत से ईद की खुशिया मातम में बदल गई। परिजनों ने शावेज को बाइक से न जाने की बात कहीं थी। काश शावेज ने परिजनों की बात मान ली होती तो हादसा टल सकता था। दस माह पूर्व पत्नी की बीमार से मौत के बाद जवान पुत्र की मौत पर मो. शान व उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
नजीबाबाद। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शावेज ने हेलमेट नहीं पहना था। काश हेलमेट पहना होता तो उसकी जिंदगी बच सकती थी। ईद के मौके पर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही युवकों को ट्रिपलिंग और तेज रफ्तार बाइक न चलाने की हिदायत दी थी।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
हरेवली। गांव हरेवली निवासी यामीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आसिफ और एक अन्य उस्मान बुधवार को शहजादपुर ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए जा रहा था। गांव खिजरपुर के समीप शेरकोट की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।  इसमें आसिफ (22) की मौत हो गई जबकि उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी हरेवली निवासी शौकीन मौके पर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया।  पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। एसओ संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं, मृतक आसिफ के घर ईद की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें