फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्कर दबोचे

Mon, 15 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़ा गया बैलों से लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने बैराज रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो तस्करों को 12 बैल के साथ दबोचा है। तीन तस्कर भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन


 शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक पंजाब से कुछ तस्कर कटान के लिए बैल दस टायरा ट्रक में छिपा कर ला रहे थे। बैलों पर किसी की नजर न पड़े, इसलिए ट्रक पर तस्करों ने तिरपाल डाल रखा था।

 पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने बैराज रोड पर कान्हा फार्म के निकट ट्रक को रोकने की कोशिश की। तस्करों ने ट्रक को पुलिस टीम पर जान से मारने की इरादे से चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो तस्कर मुजफ्फरनगर जिले के गांव संबलहेडा निवासी शहजाद व    मेरठ जिले के कस्बा फलावदा निवासी बाबू को दबोच लिया। तीन तस्कर भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए बैलों को बैराज स्थित गोशाला भेज दिया है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उनका चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें