फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पथराव

Sat, 12 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा में प्रधानी चुनाव की रंजिश में बृहस्पतिवार की रात गांव मुबारकपुर कला में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें एक किशोरी समेत चार ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन



ब्लॉक हल्दौर के गांव मुबारकपुर कला में बुधवार को मतदान हुआ था। सभी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट डाला था। बृहस्पतिवार की रात दो प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे को वोट न दिए जाने को लेकर आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी और जमकर पथराव हुआ। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

 इस मामले में अमीरुद्दीन ने गांव के ही दिलशाद, फसीरूद्दीन, रिजवान, सुबहान के खिलाफ मारपीट करने, पथराव करने और उसकी 16 साल की बेटी गुलिस्तां के अपहरण का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमीरुद्दीन के मुताबिक दूसरे पक्ष द्वारा की गई मारपीट और पथराव में उसकी बेटी गुलिस्तां, पड़ोसी बलवंत घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फुरकान ने शाहदाब, आफताब, नसीम, फईमुद्दीन, तनवीर, इदरीस, सलीम और जहांगीर के खिलाफ मारपीट करने तथा उसके बेकरी के गल्ले से तीन हजार लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि मारपीट में वह और सलीम घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ राकेश बाबू यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों केे बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें