फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने पर दो पक्षों में पथराव

Sun, 01 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। क्षेत्र के एक गांव में गैर संप्रदाय के युवक द्वारा घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने पर शुक्रवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। मामले में दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस  ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार रात एक युवती घर के बरामदे में सो रही थी। उसके कुछ परिजन गांव में प्रोजेक्टर पर चल रही रामलीला देखने गए थे।

रात करीब साढ़े दस बजे गांव का ही नबील घर में घुस गया और युवती से छेड़खानी की। युवती ने शोर मचा दिया तो नबील जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। मामले का पता चलने पर युवती पक्ष में रोष फैल गया। वे आरोपी के घर पहुंचे।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव होने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।

मारपीट में नबील का पिता कासिम व सत्यपाल घायल हो गए। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना भी देर रात थाने पहुंची और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

युवती ने आरोपी नबील के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं नबील के पिता कासिम ने दूसरे पक्ष के चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक आरोपी नबील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामूली बात पर मारपीट
राजा का ताजपुर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गांव कमाला निवासी रोहताश सिंह और ओमपाल सिंह में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है।

शुक्रवार रात दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद लाठी डंडे चल पड़े। इस दौरान सिर में धारदार हथियार लगने से रोहताश और उसकी छोटी बहन विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश यादव भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से ओमपाल सिंह को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घायल भाई बहन को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में रोहताश की ओर से ओमपाल, नरेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह सहित चार के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें