अफजलगढ़ में क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात गांव के ही तीन युवकों ने घर में घुसकर एक किशोेरी से गैंगरेप किया। गांव के कुछ लोगों ने पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन परिजनाें ने तीन लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि सोमवार को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में उनकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी।
आरोप है कि गांव के तीन युवक उसकी पुत्री को अकेला देख घर में घुए गए और उसकी बेटी को दबोचने की कोशिश की तो बेटी ने शोर मचाया जिस पर उसकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना का पता चलने पर गांव के कुछ लोगों ने पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन किशोरी के परिजनों ने अनीस ,उस्मान और सलमान नामक तीन लोगों के खिलाफ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सतपाल सिंह का कहना है कि पीड़िता का मेेडिकल कराया जा रहा है।