फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती का दिया था लालच

Tue, 15 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। अपने को आजम खां का दामाद और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का पीए बता कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ने मुजफ्फरनगर के सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को लालबत्ती दिलाने का लालच देकर यह ठगी की थी।
विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों के बीच देर रात समझौता हो गया। समझौते के तहत एक मुश्त रकम भुगतान कर दी गई है। शेष रकम प्रतिमाह देना तय किया गया हैं।

नगीना के मोहल्ला नालबंदान निवासी एक युवक ने मुजफ्फरनगर निवासी सपा के पूर्व नगराध्यक्ष को लालबत्ती दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये ठग लिए थे। बाद में युवक फरार हो गया, इस दौरान पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो दो दिन पूर्व आरोपी की लोकेशन नगीना में मिली। पीड़ित के परिजनों ने नगीना पहुंच कर आरोपी को बाजार में बैठे हुए दबोच लिया और इसकी जानकारी नगीना पुलिस और सदर चौकी प्रभारी मुजफ्फरनगर चमन चावड़ा को दी।
विज्ञापन


रविवार की देर रात नगीना के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप करने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थाना प्रभारी नगीना आदर्श त्यागी ने बताया कि यह मामला मुजफ्फरनगर जनपद का था इसलिए उनके थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई। समझौता भी कहीं दूसरे स्थान पर किया गया।

उधर मुजफ्फरनगर सदर चौकी प्रभारी चमन चावड़ा के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और पीड़ित को एक मुश्त भुगतान करने के बाद प्रतिमाह बकाया भुगतान आरोपी करेगा। समझौते के बाद आरोपी युवक को पीड़ित पक्ष ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें