फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को रौंदा

Tue, 27 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव रौनिया में ट्रक की चपेट में आए किशोर की बिजनौर में जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिजनौर-बदायूं हाईवे शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों की जमकर झड़प हुई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को चांदपुर थाने ले आई।

पुलिस ने बल प्रयोग कर जबरन शव को उठाया। विरोध में लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। करीब पांच घंटे बाद जाम खुलवाया।

गांव रौनिया निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र दिपांशु (13) हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर का कक्षा दस का छात्र था। सोमवार को करीब पौन तीन बजे वह गांव में साइकिल लिए सड़क किनारे खड़ा था।

बिजनौर की ओर से चांदपुर आ रहे पशु लदे ट्रक की चपेट में आकर दिपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से चिकित्सकों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिजनौर-बदांयू हाईवे जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व महिलाओं में जमकर नोकझोंक हुई। हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। महिलाओं के आक्रोश को देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। शाम सात बजे जाम खुला।

हालांकि परिजनों और ग्रामीणों को समझाने के तमाम प्रयास विफल होने पर करीब पौने सात बजे पुलिस ने लाठी फटकारकर ग्रामीणों को खदेड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। लाठी फटकारने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

पथराव कर रहे ग्रामीणों को भी पुलिस ने लाठी फटकारकर भगाया। पुलिस ने मामले में दो ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

बाइक से गिरकर महिला ने दम तोड़ा
रेहड़। गांव वादीगढ़ के एक व्यक्ति की बाइक से जंगल से घर आ रही महिला की गांव के पास बाइक से सड़क पर गिरने से मौके पर मौत हो गई।

बाइक सवार महिला को सड़क पर ही छोड़ वहां से बाइक लेकर फरार हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। गांव के मृतका के जेठ तिलकराज ने बताया कि उसके छोटे भाई की 40 वर्षीय विधवा पत्नी गांव के ही एक व्यक्ति के यहां जंगल में काम करने गई थी।

सोमवार को देर शाम जब वह उसे बाइक से घर ला रहा था। तो रास्ते में जाहर की माड़ी के पास बाइक से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का पता लगने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि डर की वजह से बाइक सवार महिला को वहीं पर छोड़ भाग गया। लोगों का कहना था कि यदि वह हादसे के बाद ग्रामीणों को बता देता तो महिला का उपचार कर शायद उसे बचाया जा सकता था। पुलिस को बता दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें