बिजनौर में प्रेम प्रसंग में फरार हुआ एक प्रेमी जोड़ा घर पहुंचा तो परिजनों ने उनको जमकर पीटा। मामले के निपटारे के लिए गांव में पंचायत होने के बाद कोई फैसला नहीं हुआ। प्रेमिका के पिता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली शहर के एक गांव निवासी प्रेमी युगल कुछ दिन पहले फरार हो गया था। दोनों के अलग संप्रदाय का होने के कारण मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। रविवार को दोनों अपने अपने घर पहुंचे। दोनों के परिजनों ने उनकी जमकर पिटाई की। गांव वालों के अनुसार मामले में फैसले के लिए पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत में सहमति नहीं बन पाई। थाने में मामले को लेकर फिर से सहमति की कोशिश हुई, लेकिन फैसला नहीं हुआ। युवती के पिता ने युवक राहुल के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।