फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के मजाक ने ली जान

Wed, 31 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में दोस्त द्वारा फोन पर किए गए मजाक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मजाक में दोस्त ने उसकी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देखे   जाने की बात कही तो तनाव में आकर उसने जहर खा लिया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

    
ताजपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में गया था। दोपहर को उसके एक दोस्त ने उसे मोबाइल पर काल करके मजाक में कहा कि उसने उसकी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ खेतों में देखा है। दोस्त की बात पर उसने यकीन कर लिया और वह तुरंत ही शादी छोड़कर घर वापस आ गया। घर में पत्नी के न मिलने पर वह तनाव में आ गया और खेतों की ओर चला गया। काफी ढूंढने के बाद भी जब पत्नी का पता नहीं लगा तो वह सीधा बाजार गया और वहां उसने किसी जहर खा लिया और घर पहुंच गया। 

हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सारी बात बताई तो पता लगा कि पत्नी खेतों पर पशुओं के चारा लेने गई थी और जब वह उसे ढूंढने खेतों पर पहुंचा तो वह दूसरे रास्ते से घर वापस आ गई थी। सच्चाई का पता लगने पर वह काफी पछताया, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम  संस्कार कर दिया। मृतक के   तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय  बना है।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई के डर से पंचों में खलबली
नहटौर  में आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने पर महिला के जहर खाकर जान देने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। इससे पंचायत करने वाले पंचों में भी खलबली मच गई। पंचों ने अपना तुगलकी फरमान सुनाते हुए मामला गांव में ही निपटा दिया था। पुलिस आपत्तिजनक ऑडियो की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से हो गए। महिला उसके खेत में काम करने जाती थी। इसी दौरान दोनों में संबंध बन गए। महिला का पति बाहर नौकरी करता है।

महिला ने गांव के ही एक युवक के फोन से अपने प्रेमी से बात की थी। आपत्तिजनक बातें रिकार्ड होने के बाद ऑडियो वायरल हो गई। बदनामी के दंश से महिला ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी दबंग प्रवृति का बताया जा रहा है। इस मामले में कुछ लोगों ने निपटारा करने के लिए पंचायत बैठा दी। पंचों ने प्रेमी पर 75 हजार रुपये का जुर्माना ठोकते हुए मामले का निपटारा कर दिया। पीड़ित को रकम दिला भी दी। मीडिया की सुर्खियों में मामला आने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस के हरकत में आते ही पंचों में हड़कंप मच गया। कई पंच कार्रवाई के डर से गांव से फरार हो गए है। अभी तक पुलिस के हाथ आपत्तिजनक ऑडियो हाथ नहीं लगी है। ऑडियो मिलने के बाद ही पूरे मामले का पर्दाफाश होगा। कोतवाल चंद्र किरण का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें