फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पकड़ा गुलदार

Wed, 20 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में जटपुरा महावतपुर में दहशत का पर्याय बने नर गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया जबकि  मादा गुलदार पिंजरे से कुत्ते को उठाकर भाग निकली।
विज्ञापन


वन विभाग भागी मादा गुलदार को पकड़ने के प्रयास में जुट गया है।
पकड़ में आए नर गुलदार को वन विभाग ने अमानगढ़ रेंज में छोड़ने का फैसला लिया है। ग्रामीण काफी दिनों से गुलदार की आवक को लेकर दहशत में थे। किसान खेतों पर गन्ने की छिलाई भी नहीं कर पा रहे थे।

गत सप्ताह एक गुलदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के जोड़े को पकड़वाने की मांग की थी। दो दिन पहले ठाकुरद्वारा वन रेंज ने गुलदार को पकड़ने के लिए जटपुरा में पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एक कुत्ते को बंद किया गया था। लेकिन मादा गुलदार कुत्ते को लेकर भाग निकली। जबकि दोबारा पिंजरे में कुत्ता बंद करने पर नर गुलदार पिंजरे में फंस गया। ठाकुरद्वारा वन रेंज के वन दारोगा मनीष कुमार ने बताया कि पकड़ में आए नर गुलदार को अमानगढ़ वन रेंज में भेजा जा रहा है। जबकि मादा गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में फिर से पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें