फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या करने की कोशिश

Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर मेंसंपत्ति से बेदखल पुत्रों में से एक ने अपने साथियों के साथ पिता को जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल बाल बचे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव लड़ापुर निवासी भीम सिंह के पांच पुत्र हैं। भीम सिंह के अनुसार वह अपने पुत्रों के व्यवहार व क्रियाकलापों से संतुष्ट नहीं है। इस पर उसने पांचों पुत्रों को अपनी चल व अचल संपत्ति से बेदखल कर रखा है। इस मामले को लेकर पिता और पुत्रों के बीच मनमुटाव चल रहा है। 
मंगलवार की रात भीम सिंह गांव नांगलजट निवासी अपने ममेरे भाई विकास चौधरी के घर ठहरा हुआ था। आरोप है  कि रात्रि में उसके पुत्र कृष्णा ने अपने साथियों संग मिलकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस को फोन पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर नांगलजट से फड़ियापुर मार्ग की और भागने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने पुलिस पार्टी संग हमलावरों का पीछा किया। 
हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर तमंचों से फायर करने शुरू कर दिए। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक को गोली लगने से बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी विपिन कुमार पुत्र सुशील निवासी गांव फलौदी थाना नहटौर व उसके साथी कामेंद्र पुत्र रामकुमार निवासी गांव रायपुर बेरी थाना मंडावर को दबोच लिया। 
 पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे व दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।  पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपी वांछित है । 
उनके खिलाफ अलग अलग थानों में लूट, हत्या समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें