फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी मुनीर की गिरफ्तारी नहीं होने से फजीहत

Fri, 22 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एनआईए अधिकारी तंजील अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड में मुख्य आरोपी इनामी मुनीर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस-प्रशासन की होती फजीहत को देखते हुए पुलिस कप्तान ने मुनीर की तलाश के लिए नई रणनीति बनाई। मुनीर के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली मुनीर के छिपने का मुख्य ठिकाना रहा है। 
विज्ञापन

एनआईए अफसर तंजील की दो अप्रैल की रात स्योहारा से अपने घर सहसपुर लौटते वक्त गोली मारकर  हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी गोली लगने से घायल हो गई  थी। पिछले दिनों उनकी भी एम्स  में उपचार के दौरान मौत हो गई। एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड में अभी तक  इनामी मुनीर की गिरफ्तारी नहीं  होने से पुलिस-प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मुनीर  ने जरायम की दुनिया में अलीगढ़ से कदम रखा है। पुलिस सूत्रों   के  मुताबिक मुनीर के दिल्ली , नोएडा व गाजियाबाद में छिपे होने की ज्यादा आशंका है। अलीगढ़ में दो मर्डर करने के  बाद मुनीर दिल्ली में ही छिपा रहा था। दिल्ली में मुनीर के  छिपने के  कई ठिकाने हैं। 
पुलिस कप्तान सुभाष सिंह बघेल ने अपने आवास पर बुधवार की रात मुनीर की तलाश में जुटी आठ टीमों के साथ रणनीति बनाई। टीमों के साथ अपने विचारों को साझा किया। पुलिस कप्तान ने मुनीर की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश तेज करने के निर्देश दिए।  किसी भी कीमत पर ढिलाई न बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा ‌‌ दबिश में कोई ढिलाई न बरतें। बैठक रात करीब आठ से एक बजे तक  चली। मैराथन बैठक में  एसपी सिटी एमएमबेग, एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह, कई सीओ, एसओ ,  सर्विलांस,  क्राइम ब्रांच की टीम के  अलावा कई पुलिस की कई टीम मौजूद रही। एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक मुनीर को  दबोचने के लिए पुलिस का काम चल रहा है। बैठक में एनआईए, एसटीएफ , एटीएस को छोड़कर पुलिस की सभी टीम मौजूद रही है। 
विज्ञापन


तंजील के चचेरे भाई पर हमला 
स्योहारा थाने के कस्बा सहसपुर निवासी समद एनआईए अफसर तंजील अहमद के रिश्ते का चचेरा भाई है।  बुधवार की रात करीब दस बजे समद चांदपुर में रॉयल गॉडर्न के पास रिश्तेदारी में हो रही शादी समारोह में शिरकत करने गया था। पुलिस के मुताबिक शादी समारोह में समद का रुपये के लेनदेन को लेकर अपने भांजे से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। समद ने शोर मचा दिया कि वह तंजील अहमद का भाई है। कुछ लोग उसकी हत्या करना चाहते है। समद का आरोप है कि उसकी हत्या करने की नीयत से उस पर निशाना साधकर आरोपियों ने गोलियां चलाई। शोरशराबा होने पर कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। एनआईए अफसर तंजील के भाई का नाम आते ही पुलिस के होश उड़  गए। पुलिस रात में  ही शादी  समारोह में पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। जांच के  दौरान पुलिस को लोगों ने बताया कि समद पर कोई गोली नहीं चलाई गई है। नशे की हालत में आपस में ही ये भिड़े हैं। भांजे से रुपये को लेकर समद का विवाद हुआ है। पुलिस ने पूरी घटना से अफसरों को अवगत कराया। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह के मुताबिक समद पर किसी ने गोली नहीं चलाई। समद और उसके भांजे के बीच मामूली विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें