फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत

Mon, 26 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में गांव बख्शीवाला के पास चक्कर रोड पर ट्रक की चपेट में आने के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्कर चौराहे पर जाम लगा दिया। एसडीएम के उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए, तब जाकर जाम खोला। करीब डेढ़ घंटे जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन से राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव बख्शीवाला निवासी कमल सिंह का पुत्र अंकित (8) कक्षा चार का छात्र था। अंकित रविवार  सुबह जंगल गया था। लौटते समय वह चक्कर रोड पार कर रहा था। इसी दौरान मां काली मंदिर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

 पुलिस चाहती, तो आरोपी चालक थाना क्षेत्र की सीमा में ही पकड़ा जा सकता था। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर अजय तिवारी, सीओ रामानंद कुशवाल शहर कोतवाल अजय कुुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि मृतक बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा और आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर आश्वासन पर ग्रामीण मान गए तथा करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें