फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में घुसकर की किसान की हत्या  

Tue, 06 Jun 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर में सरकड़ा खेड़ी में सोमवार रात अपने घेर में सो रहे एक वृद्ध किसान की हत्या कर बदमाश घेर में खड़ा ट्रैक्टर लूट ले गए। मृतक के पुत्र ने हत्या और लूट में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


भारत सिंह राजपूत उर्फ भरतू (84)  रोजाना की तरह अपने घेर में चारपाई पर सोया था। रात में करीब एक बजे दो बदमाश दीवार फांदकर घेर में घुस आए। बदमाशों ने वृद्ध किसान की बाई कनपटी पर भारी चीज से वार कर उसे मार डाला।
घेर के मेन गेट पर लगे दो ताले तोड़कर वहां खड़ा ट्रैक्टर लूट कर फरार हो गए। घेर के पास स्थित मकान पर सो रहे गौतम ने ट्रैक्टर को ग्राम मुगलबेड़ा की तरफ जाते देखा। 
विज्ञापन

घटना का पता मंगलवार की सुबह उस समय चला जब मृतक की पत्नी धनवंती चाय लेकर घेर पर आई। भारत सिंह को सोया हुआ जान उसने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर धनवंती ने पास जाकर देखा तो पति की चारपाई पर लाश पड़ी थी।

लाश को देखकर धनवंती की चीख निकल पड़ी। सूचना पर थाना प्रभारी मुनीश चंद शर्मा व सीओ रामानंद कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे। 
भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से बात की। बाद में मृतक के  पुत्र राहुल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या एवं ट्रैक्टर लूट की घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें