फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी के चलते कर ली आत्महत्या

Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में आर्थिक तंगी के चलते एक व्यक्ति ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचनाएं दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव पटपड़ा निवासी नौबहार सिंह 30 वर्ष  मजदूरी का कार्य करता था। उसके पास करीब सात बीघा खेती की भूमि और उसके दो बच्चे हैं। कई दिनों से उसके घर में आर्थिक तंगी चल रही थीं। बुधवार की सुबह वह पत्नी के इलाज के लिए रुपये की व्यवस्था के लिए घर से  निकला, लेकिन रुपये की व्यवस्था नहीं हो पाई। वह दोपहर करीब 12 बजे अपने पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने चला गया। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा, तो उसके परिजनों को          उसकी चिंता हुई। परिजन व ग्रामीणों ने उसकी तलाश      करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 ग्रामीणों को तलाश करने पर खेत में खड़े आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी गर्भवती है। वह बार-बार जांच कराने की जिद कर रही थीं। रुपये न होने के कारण वह काफी परेशान चल रहा था।  इसी के चलते उनके आत्महत्या की है। थाना प्रभारी नाथीराम पंवार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें