फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

Wed, 30 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। वन विभाग बढ़ापुर रेंज की टीम के मध्यरात्रि रेंज क्षेत्र के कंपाट संख्या तीन में मारे गए छापे में लकड़ी चोर सागौन और शीशम की मूल्यवान लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


एक सूचना पर बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली ने रेंज के डिप्टी रेंजर विनोद सजवाण वन दरोगा मोहम्मद यासीन वन रक्षक प्रकाश सिंह और अमित बड़ोला को साथ लेकर बढ़ापुर रेंज क्षेत्र के कंपाट संख्या तीन में थापर फार्म के निकट मध्यरात्रि छापा मारा।

वन टीम के आने की भनक लगने पर लकड़ी चोर अंधेरे का फायदा लेकर मौके से भाग निकले। वन विभाग मौके से शीशम और सागौन की मूल्यवान लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर - ट्राली रेंज कार्यालय ले आया जहां लकड़ियों से भरी ट्राली और ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली के अनुसार ट्रैक्टर- ट्राली नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा माईदास निवासी मज्जू पुत्र अब्दुल सत्तार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें