बिजनौर के केलनपुर में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव में पुनर्मतगणना परिणाम पर एडीजे धर्मराज मिश्र ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।
एसडीएम ने निर्वाचित ग्राम प्रधान राजीव कुमार के चुनाव की पुनर्मतगणना कराकर उसके चुनाव को छह जनवरी को निरस्त कर दिया था। पराजित प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को सात वोट से विजयी घोषित कर दिया था। एसडीएम के इस आदेश के खिलाफ राजीव कुमार ने जिला जज कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई बुधवार को एडीजे धर्मराज मिश्र की कोर्ट में हुई। कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। एडीजे ने इस मामले में निगरानी को पंजीकृत करते हुए स्टे प्रार्थना पत्र व निगरानी पर 18 जनवरी को सुनवाई की तिथि नियत की है। कोर्ट ने कहा सुनवाई तक यथास्थिति बनाई रखी जाए।