फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर मार दी गोली

Fri, 25 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। ईद की खरीदारी कर साथियों के साथ घर लौट रहे एक व्यक्ति को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को पीएचसी ले जाया गया। घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांब बुडगरी निवासी आदिल अपने साथियों जमील, शराफत, ,खालिक, तहसीम और आजम के साथ ईद की खरीदारी करके गुरुवार देर शाम किरतपुर से गांव लौट रहा था। सभी दोस्त दो बाइकों पर सवार थे। ईदगाह और गांव असगरपुर के बीच में तमंचों से लैस तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने उनसे नकदी लूटने की कोशिश की। तो दोस्तों ने विरोध किया। जिस पर एक बदमाश ने आदिल के पेट में गोली मार दी। घायल आदिल को पीएचसी लाया गया। घटना का पता लगने पर आदिल के परिजन और ग्रामीण पीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया। चौकीदार घनश्याम सिंह से धक्का मुक्की की। चिकित्सकों द्वारा आदिल को बिजनौर रेफर करने पर परिजन शांत हुए। बाद में आदिल को मेरठ रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर नजीबाबाद सीओ संजय राय भी थाने पहुंचे। वहीं बदमाशों द्वारा इस घटना से पूर्व शादीपुर के एक युवक से भी नकदी लूटने की चर्चा है। उधर, एसओ बीएम सिंह के अनुसार बदमाशों की तलाश में काबिंग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें