फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण पर जहर लेकर थाने पहुंची युवती

Tue, 20 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले तथाकथित प्रेमी के खिलाफ युवती थाने पहुंच गई। युवती के हाथों में जहर देखकर पुलिसकर्मियों के चेहरे से हवाइयां उड़ गईं। 
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को चेताया कि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह थाने में ही जहर खाकर जान दे देगी। मंडावली निवासी एक युवती रविवार को मंडावली थाने पहुंच गई। उसने पुलिसकर्मियों के सामने रो-रोकर आपबीती बयां की। युवती ने बताया कि एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। युवक शादी का झांसा देकर पिछले छह-सात महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब वह शादी करने से मुकर रहा है। युवती ने पुलिस को अपने हाथों में जहर की पुड़िया दिखाई। उसने दो टूक कहा कि पुलिस या तो युवक को जेल भेजे या फिर उसे शादी के लिए राजी करे। युवती ने पुलिस से कहा कि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह थाना परिसर में ही जहर खाकर जान दे देगी। युवती ने कहा कि जिन हालातों में युवक ने उसे छोड़ा है, वह किसी दूसरे घर कैसे जाएगी? पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस युवक को थाने लाई अाैर परिजन बुलाकर समझौते के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें