फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में मर्डर: 53 महीने... 52 तारीख और 11 गवाही के बाद आया बड़ा फैसला, अब जेल में गुजरेगी सुमित की जिंदगी

Thu, 23 May 2024 10:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Shahnawaz Murder Case : बिजनौर में अदालत में घुसकर शाहनवाज की हत्या करने के मामले में करीब 53 महीने, 52 तारीख और 11 गवाही के बाद बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने दोषी सुमित को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
शाहनवाज हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कोर्ट में घुसकर शाहनवाज की हत्या करने के मामले में 53 महीने पांच दिन बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। इसमें अभियुक्त सुमित को आजीवन कारावास की सजा मिली। निर्णय आने तक इस केस में 52 तारीख लगी और 11 गवाही हुई। हालांकि, इस केस में दो आरोपियों साहिल और अकराज की सुनवाई पर हाईकोर्ट का स्टे है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश को थर्रा देने वाली इस घटना में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए शासकीय अधिवक्ता मुकेश चौहान ने 11 गवाह पेश किए। इनमें रिपोर्ट कर्ता विकास कुमार, कोर्ट मोहर्रिर मनीष कुमार, कोर्ट मोहर्रिर मोहित कुमार, उपनिरीक्षक ओमकार सिंह, हेड मोहर्रिर मलखान सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार, निरीक्षक रमेश शर्मा, नायब तहसीलदार अजय कुमार, डॉक्टर अजीत सिंह, डॉक्टर पुनीत कालरा, उपनिरीक्षक मन फूल सिंह की गवाही कराई गई। मामले में करीब 52 तारीख लगी और 53 महीने पांच दिन बाद कोर्ट का निर्णय आया।

मजबूत कर दी गई थी कोर्ट की सुरक्षा
17 दिसंबर 2019 को बिजनौर कोर्ट में शाहनवाज को दिल्ली से पेशी पर लाया गया था। नजीबाबाद के गांव कनकपुर निवासी शाहनवाज पर नजीबाबाद के प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उसके भांजे शादाब की हत्या को अंजाम दिलाने का आरोप था। हालांकि, अभी तक हाजी अहसान के केस में सुनवाई जारी है। उधर, शाहनवाज की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश की कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके बाद ही प्रदेशभर की कोर्ट में बाउंड्री कराई गई थी। बिजनौर में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए जोकि अभी तक जारी हैं।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
शाहनवाज हत्याकांड केस में कोर्ट के निर्णय सुनाए जाने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट रूम को खाली करा लिया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर सीओ संग्राम सिंह, शहर कोतवाल सुशील कुमार, महिला थाना प्रभारी, दरोगा मीर हसन, दरोगा यशदेव शर्मा आदि भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने बाकायदा बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें