बिजनौर में सोमवार देर रात दिल्ली से बिजनौर जा रही कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दूल्हा और दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
बिजनौर जिले के मंडावर कस्बा निवासी अफजाल पुत्र अल्लारक्खा की बारात सोमवार को दिल्ली गई थी। देर रात अफजाल अपनी पत्नी कमरजहां और परिवार के सदस्य अरशद, इरफान, नाज परवीन, नव्या आदि के साथ जायलो कार से लौट रहे थे। कार जैसे ही मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा के पास पहुंची तो अचानक कार का पिछला टायर फट गया और कार सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में दूल्हा और दुल्हन समेत सभी सदस्य घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ,घायलों को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया।