फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल पाॅलीथिन जब्त की

Wed, 24 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पोस्ट ऑफिस चौराहे पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में नगर पालिका ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों से  करीब एक  क्विंटल पॉलीथिन के अलावा दुकानों के आगे अतिक्रमण करने को डाले छह तख्त जब्त किए। छह दुकानदारों का पॉलीथिन रखने व अतिक्रमण करने में पांच -पांच सौ रुपये का चालान काटा गया। 
विज्ञापन


 ईओ इंद्रपाल सिंह और डीके अग्रवाल की अगुवाई में पालिका की टीम ने शास्त्री चौक से अभियान शुरू किया। सिविल लाइन, मुख्य बाजार के अलावा सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाया। दुकानों  पर पॉलीथिन जब्त की गई। टीम ने करीब एक क्विंटल पॉलीथीन जब्त की। इसके अलावा दुकानों के आगे अतिक्रमण के लिए डाले छह तख्त जब्त किए। पॉलीथिन रखने पर पांच-पांच सौ रुपये का चालान काटा। ईओ इंद्रपाल सिंह के मुताबिक अतिक्रमण व पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। 

उधर, नगीना में ईओ नगरपालिका हरिलाल पटेल ने समस्त फल, सब्जी, परचून व अन्य कारोबारियों को चेतावनी दी है कि यदि पॉलीथीन का प्रयोग करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पॉलीथीन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


दुकानों से 62 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त
नजीबाबाद में नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद ने नगर के कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग करते हुए प्रतिष्ठानों पर रखी करीब 62 किलोग्राम पॉलीथिन कब्जे में ले ली। मोहल्ला गडरियान, बांसफोड़ान, जगन्नाथ चौराहा, रेलवे रोड पर चलाए गए अभियान से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें