फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश 

Wed, 24 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस और प्रशासन अधिकारियों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के निर्देश पर उत्तराखंड, यूपी अधिकारियों ने सोमवार रात कोसी पुल के आसपास औचक छापेमारी की। वहां उपखनिज से भरे 35 से अधिक वाहन होने के बावजूद खनन माफिया, मजदूर वाहन समेत भाग गए। पीछा करने पर मची भगदड़ के दौरान खनन माफिया ने पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब एक बजे एसडीएम पीएस राणा, एसडीएम काशीपुर दयानंद सरस्वती, यूपी स्वार (रामपुर) के एसडीएम गजेंद्र कुमार, सीओ स्वार राधेश्याम शर्मा, यूपी मसवासी चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह, सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह अधिकारी सहित भारी पुलिस बल के साथ कोसी नदी खनन क्षेत्र में छापेमारी की। टीम से बचने के लिए माफिया भागने लगे। इनका पीछा करने पर खनन माफिया ने जान से मारने की नीयत से पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। पिछले दिनों ऐसी घटना में ज्वालावन क्षेत्र की दाबका नदी में एक वनकर्मी को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। 

अवैध खनन करने वालों पर होगा मुकदमा : एसडीएम  
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने थाना प्रभारी आईटीआई और सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित आदेश देकर कोसी नदी पर बने मोटर पुल, रेलवे पुल के दक्षिण, उत्तर दिशा में अवैध खनन को तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने पुलों के आसपास गहराई अवैध खनन होने से पुलों को खतरे की आशंका जताई है। आदेश में कहा है कि गांव मुकुंदपुर, घोसीपुरा इत्यादि आसपास के लोग अवैध खनन करने की शिकायत मिली हैं। इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति सूचनार्थ डीएम, एएसपी काशीपुर, यूपी के स्वार एसडीएम, स्वार सीओ को भेजी गई हैं। कॉमर्शियल वाहनों पर नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें